उत्तराखंड
Job: यहां निकली बंपर भर्ती, इस तारीख तक कर सकतें हैं अप्लाई…
जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। विश्व भारती यूनिवर्सिटी को लाइब्रेरियन, क्लर्क, टाइपिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट जैसे कई सारे मल्टी-टास्किंग स्टाफ की जरूरत है। विश्व भारती ने असिस्टेंट लाइब्रेरियन, लोअर डिवीजन क्लर्क/जूनियर ऑफिस असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, मल्टी-टास्किंग स्टाफ, लैब अटेंडेंट, टेक्निकल असिस्टेंट समेत कई सारे पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अगर कोई युवा इन पदों पर आवेदन करना चाहता है, तो उसके पास ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म फिल करने का ऑप्शन है। युवाओं को बताया जाता है कि वे विश्व भारती यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट vbharatirec.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, विश्व भारती यूनिवर्सिटी में आवेदन के लिए आखिरी तारीख 16 मई है। इस भर्ती अभियान के जरिए विश्व भारती यूनिवर्सिटी में 709 लोगों को नौकरी पर रखा जाएगा। युवाओं को बताया जाता है कि अगर वे इस वैकेंसी के बारे में और जानते हैं जैसे एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया, वैकेंसी डिटेल, आयु सीमा तो वे ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। नोटिफिकेशन का लिंक खबर में दिया गया है।
योग्यता- अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की योग्यता अलग-अलग है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि योग्यता से जुड़ी जानकारी विश्व भारती की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
