उत्तराखंड
जेईई एडवांस 2022 का रिजल्ट जारी,जानें कैसे करें चेक, कौन बना टॉपर…
JEE Advanced 2022 Result: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) ने आज, 11 सितंबर को जेईई एडवांस 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही JEE Advanced Topper List 2022 भी जारी कर दिया है। इस परीक्षा (JEE Advanced 2022) में आर के शिशिर (R K Shishir) ने रैंक 1 हासिल करके टॉप किया है। वहीं उत्तराखंड के किसान के बेटे ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जेईई एडवांस के रिजल्ट में हरिद्वार जिले के हर्ष और गौरव शर्मा ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार के छात्र गौरव शर्मा ने जेईई एडवांस में 1984 रैंक हासिल की है। गौरव मूल रूप से झबरेड़ा के रहने वाले हैं। उनके पिता पुनीत शर्मा किसान हैं। माता गौरी देवी गृहणी है। गौरव के तीन भाई हैं, जिनमें बड़े भाई गांव में खेती किसानी में पिता का हाथ बढ़ाते हैं। जबकि छोटा भाई आठवीं क्लास में पढ़ता है। वहीं रुड़की के हर्ष गुप्ता की जेईई एडवांस में 1154 रैंक आई है। हर्ष गुप्ता सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में जाना चाहते हैं। हर्ष गुप्ता के 12वीं में 98.8 और 10वीं कक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक आए थे।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा। बताया जा रहा है कि रिजल्ट के साथ ही जेईई एडवांस 2022 की मेरिट लिस्ट और आंसर की भी जारी कर दी गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छुट्टी होने के बावजूद दोपहर बाद कोचिंग संस्थानों में जश्न का सिलसिला भी शुरू हो गया और छात्र-छात्राएं गुरुजनों का आशीर्वाद लेने पहुंचने लगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
