उत्तराखंड
देहरादून से चलकर वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस रद्द, अब इस दिन से चलेगी…
Railway Update: रेलयात्रियों के लिए बड़ी अपडेट है। देहरादून से चलकर वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैन का संचालन अब आगामी नौ मई तक नहीं होगा। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बनारस के पास पटरियों की रिमॉडलिंग के कारण ट्रेन का संचालन रद्द किया गया है। बताया जा रहा है कि जनता एक्सप्रेस को नौ मई तक रद्द कर दिया गया है। जिस कारण इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों पर यात्रियों का बोझ बढ़ गया है। सबसे ज्यादा प्रभाव उपासना एक्सप्रेस पर पड़ा है।
गौरतलब है कि इस साल में यह तीसरी बार है जब जनता एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। इससे पहले दिसंबर से फरवरी तक कोहरे के कारण ट्रेन कोइ रद्द किया गया था। इसके बाद अप्रैल में जनता एक्सप्रेस के साथ ही उपासना एक्सप्रेस और कुंभ एक्सप्रेस का संचालन रोक दिया था। कुछ दिन पहले ही तीनों ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। लेकिन इसे जनता एक्सप्रेस का संचालन फिर रोक दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
