उत्तराखंड
उत्तराखंड में अगले दो दिन पड़ेंगी ज्यादा ठंड, पहाड़ पर गिरेगा पाला…
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत पहाड़ी इलाकों में सफर करने वालों के लिए चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि अब अगले दो से तीन दिन पहाड़ों पर पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना है। पाले की वजह से सड़क पर फिसलन के कारण हादसा होने का खतरा जताया गया है। ऐसे में सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मौसम विभाग के पुर्वानुमान अनुसार प्रदेश में फिलहाल बारिश के आसार नहीं आ रहे। लेकिन अभी मैदानी इलाकों में हल्का कुहासा छाने के भी आसार हैं और पहाड़ों पर पाला पड़ने की संभावना है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिन तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है। साथ ही पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।
गौरतलब है कि राज्य में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम को ठंड पड़ रही है, लेकिन दिन में खिल रही चटख धूप राहत दे रही है। देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
