उत्तराखंड
कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस बनवाना हुआ जरूरी, भरना पड़ सकता है जुर्माना…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में अब कुत्ता पालने के लिए आपको लाइसेंस लेना जरूरी होगा। अगर आप बिना पालिका की इजाजत के कुत्ता पालते है तो आपको महंगा पड़ सकता है। क्योंकि अब बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वाले लोगों को अब पालिका ने नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। नोटिस के बाद भी लाइसेंस नहीं बनाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अल्मोड़ा में कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे आवारा कुत्तों और पालतू कुत्तों की आसानी से पहचान हो सके। इसके लिए बकायदा पालिका ने घर-घर जाकर लोगों से लाइसेंस बनाने की अपील की थी। नगर क्षेत्र में आए दिन आवारा कुत्तों की तादात बढ़ रही है। कई लोगों को कुत्ते काटकर घायल कर चुके हैं। अब पालिका ने ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। जिन्होंने लाइसेंस नहीं बनवाया है।
बताया जा रहा है कि पालिका ने कुछ साल पहले कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य कर दिया था। अब एक बार फिर इसके लिए सख्ती करनी शुरू कर दी है। वहीं देहरादून में भी कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस जरूरी किया गया है। जिसके लिए समय समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है। ऐसा ना करने पर 5 हजार रुपए तक का जुर्माना है। साथ ही आपके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
