उत्तराखंड
उत्तराखंड में 18 से 21 अगस्त तक ऐसा रहने वाला है मौसम, विभाग ने जारी किया अलर्ट…
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर परेशानी खड़ा कर सकता है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में एक बार फिर मानसून का असर देखने को मिलेगा। अगले तीन दिन बृहस्पतिवार से राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य के कई क्षेत्रों में 18 अगस्त से 21 अगस्त तक रेनफॉल एक्टिविटी (Rainfall Activity) बढ़ने की संभावनाएं जताई है। राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक कहीं कहीं भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि मौसम के बदले मिजाज के चलते कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। भारी बारिश के मद़्देनजर आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्टस की माने तो 18 से 21 अगस्त तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 अगस्त को नैनीताल और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। इसी तरह 19 अगस्त को नैनीताल, चंपावत, पौड़ी जिले के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
दिल्ली में सीएम धामी से मिलीं सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी…
सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…
विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर जिला प्रशासन सख्त…
मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…
