उत्तराखंड
भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलेट थे सवार…
भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर (Cheetah Helicopter) क्रेश हो गया। बताया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट और को-पायलट थे। सेना ने पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन (Search Operation) शुरू कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर आज सुबह क्रैश हो गया है। अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में सुबह करीब 9.15 बजे हेलिकॉप्टर का रडार से संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर अपनी नियमित उड़ान पर था। इस दौरान अचानक हेलीकॉप्टर गायब हो गया।
बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर को ढूंढने के लिए भारतीय सेना की एक खोजी टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। पायलटों का पता लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टरों की गिनती हल्के हेलीकॉप्टरों में होती है। यह एक सिंगल इंजन वाला हेलीकॉप्टर होता है। भारतीय सेना के पास 200 चीता हेलीकॉप्टर हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
