उत्तराखंड
भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, शुभमन, अय्यर और अक्षर ने खेली मैच जिताऊ पारी…
टी20 सीरीज को अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की भी धमाकेदार शुरू की है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को भारत ने 4 विकेट से अपने नाम किया।
विस्फोटक शुरुआत के बाद भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को सिर्फ 249 रनों पर समेट दिया। बटलर ने 67 गेंद की अपनी 52 रनों की पारी में चार चौके मारे। 21 साल के बेथेल ने 51 रन बनाये तीन चौके और एक छक्का मारा। भारत के लिए तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने 53 रन जबकि अनुभवी रविंद्र जडेजा 26 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाकर। मेहमान टीम की 47.4 ओवर में सिमट गई।
जवाब में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जल्दी आउट हो गए, इसके बाद भी टीम इंडिया ने मुकाबले को 39 ओवर में ही अपने नाम कर लिया। शुभमन गिल ने शानदार 87 रनों की पारी खेली, श्रेयस अय्यर ने 59 रन और अक्षर पटेल ने 52 रनों की मैच जीताऊ पारी खेली। भारत को वनडे में 413 दिन बाद जीत मिली है। 2024 में टीम एक भी वनडे नहीं जीत पाई थी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…
तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही लक्ष्य : प्रदीप बत्रा…
ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत होगा मजबूत : मुख्यमंत्री धामी…
आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…
खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन, सतपुली झील निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण…
