उत्तराखंड
उत्तराखंड सहित 11 राज्यों में 64 जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी…
देश में आज सुबह से ही बड़ी कार्रवाई चल रही है। जहां देश में पहले एनआईए ने ताबाड़तोड़ छापेमारी की वही अब आयकर विभाग एक्शम में है। विभाग की टीम ने उत्तराखंड सहित 11 राज्यों में 64 जगहों पर छापा मारा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने यूफ्लेक्स लिमिटेड के ठिकानों पर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में करीब 64 जगहों पर छापेमारी जारी है।
इससे पहले आज सुबह से NIA की देश के आठ राज्यों में 70 से अधिक जगहों पर छापेमारी की है। ये कार्रवाई गैंगस्टर केस मामले को लेकर की गई है। जिन राज्यों में NIA द्वारा कार्रवाई की गई है, उनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
