उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, बर्फबारी से बढ़ी ठंड, पढ़ें अपडेट…
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटिक साबित हो रहा है। राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने करवट ली है। यहां बदरीनाथ धाम ,हेमकुंड साहिब ,फूलों की घाटी, रुद्रप्रयाग समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 48 घंटे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 6 और 7 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली तथा रुद्रप्रयाग ,टिहरी जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश- बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा साथ ही मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपद के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त करते हुए 8 नवंबर को राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है।
बताया जा रहा है कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 48 घंटे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं पहाड़ों में हिमपात होने से ठंड और बढ़ने की संभावना है। राजधानी देहरादून समय राज्य के मैदानी जनपदों में भी ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। देहरादून में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 14.6 रहा वहीं अधिकतम तापमान 1 डिग्री कम 27.8 रहा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
