उत्तराखंड
पेपर लीक मामले में अब आईएएस एकेडमी का संचालक गिरफ्तार, खुले कई बड़े राज…
UKPSC Paper Leak: यूकेपीएससी पेपर लीक मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि मामले में बड़ा खुलासा करते हुए एसआईटी ने IAS academy के संचालक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की रडार में की कोचिंग संचालक है, जिनपर जल्द कार्रवाई हो सकती है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसआईटी ने उधम सिंह नगर के आईएएस एकेडमी के संचालक दीपेंद्र पंवार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दीपेंद्र ने पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल के साथ मिलकर 3 छात्रों से लाखों रुपए लेकर प्रश्न पत्र लीक किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वही एई- जेई भर्ती परीक्षा लीक मामले में कोचिंग सेंटरों की भूमिका भी अब संदिग्ध नजर आ रही है। जल्द ही कई और बड़े खुलासे होने के साथ गिरफ्तारियां हो सकती है।
बताया जा रहा है कि एसआईटी ने अभी तक इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि 2 लोग अभी फरार चल रहे हैं। जिन पर इनाम घोषित होने के साथ-साथ संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई चल रही है। अभी तक इस मामले में कुल 25 आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया है जिसमें पटवारी भर्ती मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि 12 के खिलाफ सप्लीमेंट्री रिपोर्ट के आधार पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
