उत्तराखंड
परिवहन विभाग की चैकिंग कार्यवाही में 54 वाहनों के चालान, 21 सीज…
नैनीताल: परिवहन विभाग के द्वारा आज प्रवर्तन कार्रवाई में 54 वाहनों के चालान कर 21 वाहनों को सीज किया गया। प्रवर्तन करवाई टैक्सी, मैक्सी, बस, मोटरसाइकिल, ट्रक आदि वाहनों पर पंजीयन/परमिट शर्तों का उल्लंघन, फिटनेस, टैक्स, लाइसेंस, हेलमेट, सीटबेल्ट, यात्री एवं भार वाहनों में ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टर आदि के अभियोग में की गई।
आज परिवहन कर अधिकारी एनपी आर्य द्वारा नैनीताल तथा गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के अंतर्गत प्रवर्तन कार्य किया गया जिसमेंकुल 54 वालों के चालान किए गए तथा 21 वाहन को सीज किया गया, जिसमें 07 ऑटो, 13 ई रिक्शा तथा एक भार वाहन सम्मिलित है।
प्रवर्तन कार्रवाई मे परिवहन कर अधिकारी एनपी आर्य, गोविंद सिंह के साथ-साथ सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र, देव सिंह, नंदन रावत, प्रवर्तन पर्यवेक्षक अनिल कार्की, मोहम्मद दानिश, चंदन ढेला, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
