उत्तराखंड
पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत केस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया हाईकोर्ट का आदेश…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने त्रिवेंद्र पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई जांच के आदेश को निरस्त कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भ्रष्टाचार के मामले में राहत मिल गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोप के मामले पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ ने मामले की सुनवाई की। बताया जा रहा है कि मामले में साल 2020 में उत्तराखंड हाई कोर्ट ने जांच का आदेश दिया था। जिसे आज सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश को एकतरफा बताते हुए निरस्त किया है।
बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट में पत्रकार उमेश कुमार ने खुद पर दर्ज एफआईआर को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने मामले में आदेश देते हुए तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ जांच का आदेश दे दिए थे। ऐसा करने से पहले उन्हें नोटिस जारी कर उनका पक्ष भी नहीं पूछा गया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश देना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का उल्लंघन है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
