उत्तराखंड
95वें अकादमी पुरस्कारों में भारत के नाम रहे दो खिताब, इन्हें मिला ऑस्कर अवार्ड…
Oscar Award 2023: 95वें अकादमी पुरस्कारों में एक बार फिर भारत ने अपना लोहा मनवाया है। बताया जा रहा है कि निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने नाटू नाटू ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। इसके साथ ही कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्माता निर्देशकों में इससे खुशी की लहर है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के दौरान चैडविक बोसमैन को श्रद्धांजलि दी गई। भारत की ओर से आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने इतिहास रचते हुए, इस बार दो ऑस्कर अपने नाम किए हैं। हालांकि तीसरी फिल्म ऑल दैट ब्रीथ्स को सिर्फ नॉमिनेशन से ही संतोष करना पड़ा। बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने सबको पीछे छोड़ते हुए अवॉर्ड अपने नाम किया।
भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स
इस फिल्म ने भारत के साल 2023 का पहला ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया है। आपको बता दें कि यह फिल्म हाथियों पर आधारित है। इस कहानी में भावना, प्यार और देखरेख करने वालों के बीच के बॉन्ड को दिखाया गया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर अपना कमाल दिखा चुकी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को भी नॉमिनेट किया गया था, जिसने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड हासिल किया है। इस गाने ने पहले भी अपने नाम गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड किया था और अब ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अभी तक कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
नाटू-नाटू की खास बात
बताया जा रहा है कि साउथ इंडिया के गाने नाटू-नाटू ने ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ श्रेणी में हॉलीवुड के सबसे बड़े सम्मान ‘ऑस्कर 2023’ अवॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने में सॉन्ग के साथ-साथ डांस भी काफी कुछ कहता है, इस गाने में दिखाई गई कहानी लोगों को इंस्पायर करती है। नाटू-नाटू की इस सफलता के पीछे एम एम कीरावनी हैं। इस गाने ने पहले भी अपने नाम गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड किया था और अब ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अभी तक कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रुद्रप्रयाग: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण पहल
जिलाधिकारी ने किया ग्राम खोली स्थित क्रिटिकल केयर ब्लॉक का औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति, उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ी छलांग
मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
नगर निगम देहरादून में 46 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास – लोकापर्ण
