उत्तराखंड
पिथौरागढ़ में चार साल की मासूम को तेंदुए ने बनाया शिकार, मां की पीठ से ले गया था उठाके…
Uttarakhand News: उत्तराखडं में जंगली जानवरों का आंतक जारी है। बड़ी खबर पिथौरागढ़ से आ रही है। यहां तेंदुए ने एक चार वर्षीय बच्ची को अपना निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ एक महिला की पीठ से बच्ची को उठा ले गया। बच्ची का शव घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर बरामद हुआ है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं इलाके में दहशत का माहौल है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना बेरीनाग तहसील से 15 किलोमीटर दूर स्थित चचरेत गांव की है। यहां शनिवार देर शाम लोग गांव में गो-त्यार मना रहे थे। इसी दौरान गांव के पान सिंह अपनी पत्नी कविता के साथ आंगन में खड़े थे। उनकी बेटी कविता की पीठ पर थी। इसी दौरान अचानक तेंदुआ झपटा मार कर बच्ची को ले गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद गांव के लोग इकठ्ठा हुए और बच्ची को ढूंढने लगे। बाद में घटनास्थल से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर बच्ची का शव बरामद हुआ।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने हादेस की सूचना वन विभाग और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी और राजस्व टीम गांव पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका का पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी दो बेटियां हैं, मृतका भारती छोटी बेटी है। तेंदुए ने एक सप्ताह पूर्व गांव मेंं दो बछड़े भी मारे थे। तेंदुआ गांव के आसपास ही मंडरा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
