उत्तराखंड
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान सितरंग का असर, भारी बारिश का अलर्ट…
Weather Update: दिवाली पर मौसम खलल डाल सकता है। बंगाल की खाड़ी में तैयार हुआ चक्रवाती तूफान सितरंग (Cyclone Sitrang) तेजी से भारत की तरफ बढ़ रहा है। 25 अक्टूबर को इसके पश्चिम बंगाल के तट से टकराने की आशंका है। इसकी वजह से कई इलाकों में दीपावली के दौरान भारी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसे लेकर कई राज्यों में रेड और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि कई राज्यों में रेड व आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सोमवार को उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे और धीरे-धीरे 60-80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 90 किमी प्रति घंटे होने की संभावना है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 24-25 अक्टूबर तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में अपतटीय गतिविधियों के निलंबन से संबंधित एक सलाह जारी की है। साथ ही पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में तूफान के संभावित प्रभाव की चेतावनी भी जारी की है।
बताया जा रहा है कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान और इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना के कारण, मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 25 अक्टूबर 2022 तक समुद्र में न जाएं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
