उत्तराखंड
CBSE रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, तान्या और युवाक्षी ने हासिल किए पूरे 500 अंक…
CBSE 12th 2022 Topper: सीबीएसई ने शुक्रवार को 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th Result) घोषित कर दिए गए है। सीबीएसई में इस बार लड़कियों का दबदबा है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की तान्या सिंह ने परफेक्ट 500 अंक हासिल कर टॉप स्थान हासिल किया है। डीपीएस में पढ़ी तान्या सिंह ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं. ऐसे में देखा जाए तो उन्होंने परीक्षा में 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उनकी कामयाबी से जश्न का माहौल है। हर कोई उनकी उपलब्धि पर बधाई दे रहा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 500 अंकों की परीक्षा हुई। इसमें तान्या सिंह ने परफेक्ट 500 का स्कोर किया है। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया है। डीपीएस बुलंदशहर में भी खुशी का माहौल है। तान्या सिंह के टॉप करने पर घर काफी खुश नजर आए। वहीं तान्या सिंह अपने टॉप करने का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत से ही मुझे ये कामयाबी मिल पाई है। वहीं तान्या सिंह से अपने आगे की पढ़ाई और भविष्य के सपने को लेकर कहा कि वे आईएएस अधिकारी बन देश सेवा करना चाहती हैं।
वहीं दूसरी तरफ, नोएडा सेक्टर 44 के अमिटी स्कूल की छात्रा युवाक्षी विग ने भी परफेक्ट 500 स्कोर किया है। युवाक्षी ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में इंगलिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, साइक्लोजी और पेंटिंग विषयों को चुना था। इन सभी विषयों में 100 में 100 का स्कोर किया। छात्रा ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर की है। सीबीएसई रिजल्ट में डीपीएस गाजियाबाद की छात्रा आशिमा ने 99.4 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आशिमा को 500 में से 497 अंक आए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
