Connect with us

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कल से बदल जाएगा इन ट्रेनों का समय, देखें…

उत्तराखंड

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कल से बदल जाएगा इन ट्रेनों का समय, देखें…

Railway Update: 1 अक्टूबर से उत्तराखंड से चलने वाली इन ट्रेनों का बदल जाएगा समय, देखें शेड्यूल.. रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। आप अगर एक अक्टूबर या उसके बाद रेल से कहीं जाने वाले हैं तो पहले अपनी ट्रेन का टाइम टेबल चेक कर लें क्योंकि 1 अक्टूबर से उत्तराखंड से चलने वाली कुछ ट्रेनों का समय बदलने वाला है। परेशानी से बचने के लिए पहले इस खबर को जरूर पढ़ ले। आइए बताते है कहां से कौन सी ट्रेन का समय बदल रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आगरा रेल मंडल की कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के समय में 1 अक्टूबर से बदलाव होने जा रहा है। वहीं कुछ ट्रेनों में ठहराव बढ़ाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों की स्पीड में दस मिनट तक की बढ़ोतरी की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि  यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Sorrow and Bliss : (EPUB)

ये रहेगा शेड्यूल

  • 15036 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार काठगोदाम से 08.40 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 22976 रामनगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार रामनगर से 16.25 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05410 रामनगर-काशीपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार रामनगर से 17.00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05384 काशीपुर-लालकुआं अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार लालकुआं से 17.45 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05352 काशीपुर-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार काशीपुर से 12.10 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05322 टनकपुर-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार टनकपुर से 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05340 पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार पीलीभीत से 13.55 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05312 पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार पीलीभीत से 21.15 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05329 बरेली सिटी-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार बरेली सिटी से 09.50 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05327 बरेली सिटी-लालकुआं अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार बरेली सिटी से 13.50 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05311 बरेली सिटी-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार बरेली सिटी से 18.15 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05336 कासगंज-काशीपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार कासगंज से 13.35 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 15040 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार कासगंज से 08.55 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 15038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार कासगंज से 12.55 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05349 कासगंज-फर्रूखाबाद अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार कासगंज से 17.30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05347 कासगंज-अछनेरा अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार कासगंज से 05.10 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 05345 कासगंज-मथुरा जं. अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार कासगंज से 11.10 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 04134 फर्रूखाबाद-कानपुर सेन्ट्रल अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित समयानुसार फर्रूखाबाद से 09.50 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार फर्रूखाबाद से 14.30 बजे प्रस्थान करेगी।
  • 15037 कानपुर अनवरगंज- कासगंज एक्सप्रेस परिवर्तित समयानुसार कानपुर अनवरगंज से 10.50 बजे प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़ें 👉  Șapte ani în Tibet | Toate cărțile gratuite
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top