Connect with us

उत्तराखंड बोर्ड की टीईटी एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण बैठक, दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड की टीईटी एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण बैठक, दिए गए ये निर्देश…

UTET EXAM Update: शिक्षक बनने का सपना देखने वालों के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड बोर्ड ने टीईटी एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण बैठक की है। बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को होने वाली उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर फर्स्ट और सेकंड को लेकर उत्तराखंड बोर्ड की सचिव ने जरूरी निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि परीक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्र पर्यवेक्षक की होगी। कोई भी कार्मिक व परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में 30 सितंबर को होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी का आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारियों के लिए शुक्रवार को रामनगर में नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि परीक्षा की पूरी जिम्मेदारी केंद्र पर्यवेक्षक की होगी। परीक्षा के दिन कोई भी कार्मिक या फिर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  The Door Within : (PDF, EPUB, eBook)

बताया जा रहा है कि बैठक में उन्होंने कहा 29 शहरों के 139 केंद्रों पर परीक्षा होगी। प्रश्रपत्र केंद्र पर्यवेक्षक की मौजूदगी में ही खुलेंगे व वितरित होंगे। परीक्षा के बाद कापियां भी पर्यवेक्षक की देखरेख में ही सील होंगी। किसी तरह की लापरवाही के लिए पर्यवेक्षक ही जिम्मेदार होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार सचिवालय देहरादून में दो दिवसीय प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन प्रारम्भ हुआ

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • अथ्यर्थियों को अधिकृत वेबसाइट www.ukutet.com या www.ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।
  • डिपार्टमेंटल एक्जाम या टीईटी आइकॉन पर जाना होगा।
  • फिर फार्म भरने के दौरान मिले पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या नाम और जन्मतिथि अंकित करना होगा।
  • अभ्यर्थी अब अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top