उत्तराखंड
दून यूनिवर्सिटी से पीएचडी चाहते है करना, तो जान लें प्रवेश परीक्षा की तिथि…
Doon University: पीएचडी करने की तैयारी कर रहे छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। दून विश्वविद्यालय में पीएचडी के विभिन्न विषयों की प्रवेश परीक्षा के लिए बड़ा अपडेट आया है। विवि ने प्रवेश परीक्षा की तिथि का ऐलान कर दिया है। आगामी 20 नवंबर को ये परीक्षा कराई जाएगी।
विवि द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि दून विश्वविद्यालय की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा रविवार 20 नवंबर 2022 को विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। सभी आवेदकों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करना आवश्यक है। जो जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
इसके साथ ही लिखा है कि आवेदकों को प्रवेश परीक्षा के समय किसी भी फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि) के साथ प्रवेश पत्र लाने की आवश्यकता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
