Connect with us

वीकेंड पर यहां घूमने का बना रहें प्लान तो जान लें ये नियम, दो पाहिया वाहन को नहीं मिलेगी एंट्री

उत्तराखंड

वीकेंड पर यहां घूमने का बना रहें प्लान तो जान लें ये नियम, दो पाहिया वाहन को नहीं मिलेगी एंट्री

नैनीतालः अगर आप वीकेंड पर नैनीताल घूमने का प्लान बना रहें है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है।इस वीकेंड पर भी मसूरी-नैनीताल जैसे शहर पर्यटकों से पैक्ड रहने वाले हैं। होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां की हैं। अगर आप भी नैनीताल आ रहे हैं तो प्रशासन की गाइडलाइन का ध्यान जरूर रखें। नैनीताल में जाम की समस्या को देखते हुए होटल बुकिंग वाले पर्यटक वाहनों को भी शहर के भीतर एंट्री देने पर जोर दिया जाएगा। पार्किंग क्षमता 80 प्रतिशत फुल होने के बाद पर्यटकों के लिए शहर में शटल सेवा शुरू कर दी जाएगी। अधिक जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो, इसलिए इस वर्ष दोपहिया वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर ही रोक दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ

बता दें कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने नैनीताल को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में नियम बनाएं जा रहे है। अब पुलिस ने सीजन के समय शहर में दोपहिया वाहनों की एंट्री हेतु खास व्यवस्था बना दी है। केवल एडवांस होटल बुकिंग करा चुके सैलानियों के वाहनों को ही नैनीताल में प्रवेश मिलेगा। अधिक जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो, इसलिए इस वर्ष दोपहिया वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर ही रोक दिया जाएगा। नैनीताल में जाम की समस्या को देखते हुए होटल बुकिंग वाले पर्यटक वाहनों को भी शहर के भीतर एंट्री देने पर जोर दिया जाएगा। पार्किंग क्षमता 80 प्रतिशत फुल होने के बाद पर्यटकों के लिए शहर में शटल सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस साल पुलिस बाइक चालकों का भी शहर में प्रवेश प्रतिबंधित करने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Essential Deren: Collected Writings on Film - Ebook Download

गौरतलब है कि बुधवार को पुलिस लाइन में डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने पर्यटन कारोबारियों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक प्लान भी साझा किया।इसके अलावा शहर के कोने कोने पर पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। वॉकी टॉकी की मदद से तुरंत सूचना एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही सैलानियों को किसी भी तरह की दिक्कत होती है तो इसके लिए पुलिस बूथ बनाए जाएंगे। एंट्री प्वाइंटों पर पर्यटकों को बैनर, पोस्टर के माध्यम से होटल और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दिए जाने के निर्देश भी डीआइजी ने पुलिस को दिए।

Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top