उत्तराखंड
पुलिसकर्मियों को 72 घंटे का अल्टीमेटम, इन मामलों का नहीं हुआ खुलासा तो होगी कार्रवाई…
प्रदेश में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर सीएम धामी ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी अशोक कुमार को सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा पिछले दिनों हुए आपराधिक घटनाओं का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए। जिसके बाद डीजीपी एक्शन में आ गए है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा उधमसिंहनगर के काशीपुर में खनन कारोबारी की हत्या, डोईवाला में हुई डकैती एवं जनपद हरिद्वार में पुलिसकर्मियों पर हुई फायरिंग के खुलासे को लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है।
बताया जा रहा है कि संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भी उपरोक्त घटनाओं के जल्द खुलासे न होने पर अपराध नियंत्रण में नाकाम माना जाएगा। उन्होंने कहा है कि 03 दिन में उक्त घटनाओं का खुलासा/ गिरफ्तारी न होने पर संबंधित थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी को हटाया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
