उत्तराखंड
उत्तराखंड मूल के आईएएस अधिकारी डॉ. विनीत जोशी यहां बने मुख्य सचिव…
उत्तराखंड के डॉ. विनीत जोशी को मणिपुर सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। बताया जा रहा है कि उन्हें राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है |
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आए जोशी शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) का नेतृत्व कर रहे थे।
अब मणिपुर सरकार के कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग (कार्मिक प्रभाग) के एक आदेश के अनुसार, ‘‘डॉ. विनीत जोशी को तत्काल प्रभाव से मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है|” बताया जा रहा है कि उन्होंने डॉ. राजेश कुमार का स्थान लिया है।
गौरतलब है कि मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय द्वारा उसे अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर’ (एटीएसयूएम) की ओर से बुधवार को आयोजित ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान चुराचांदपुर जिले के तोरबंग क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
