उत्तराखंड
उत्तरकाशी के जखोल-फिताड़ी मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत…
उत्तरकाशी जिले में जखोल-फिताड़ी मोटर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे एक यूटिलिटी वाहन जखोल से सामान और सवारियां लेकर फिताड़ी जा रहा था। धारा गांव के पास खेड़ा घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
हादसे में फिताड़ी निवासी वीरपाल (46) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल वन आरक्षी महादेव चौहान (21) ने सीएचसी मोरी ले जाते समय दम तोड़ दिया।
हादसे में देवीलाल (28), राजू (37) और सूरत सिंह (48) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती कराया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
