उत्तराखंड
उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर, चार जवान घायल, एक की मौत…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे से आ रही है। यहां सूखीढांग के पास ट्रक और एसएसबी की बस में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एसएसबी के चार जवान घायल हो गए है। वहीं सितारगंज में एक युवक की अन्य हादसे में मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को एसएसबी की बस फायरिंग के प्रशिक्षण के लिए बनबसा जा रही थी। इस दौरान सूखीढांग के पास ट्रक और बस की टक्कर हो गई। हादसे में चार जवान घायल हो गए है। जिनमें एक जवान की हालात गंभीर बताई जा रही है। जवान को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अन्य तीन जवानों को भी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला
वहीं दूसरी ओर सितारगंज में सिडकुल रोड पर सड़क पार कर रहे एक युवक को प्राइवेट फैक्ट्री की बस ने कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक सिडकुल रोड पर कल्याणपुर गांव के पास अपने मवेशियों के लिए घास काटने निकला था। इस दौरान तेज रफ़्तार बस ने उसे कुचल दिया। बस के नीचे आने से युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान इंद्र सिंह बोहरा के रूप में हुई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
