उत्तराखंड
हरिद्वार में तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल…
उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर जारी है। बड़े हादसे की खबर हरिद्वार से आ रही है। बताया जा रहा है कि बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हरियाणा से हरिद्वार आ रही कार तेज रफ्तार से डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर घायल हो गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा बहादराबाद थाना क्षेत्र में रघुनाथ मॉल के पीछे हाइवे पर हुआ है। यहां कार सवार चार लोग हरियाणा के रेवाड़ी से हरिद्वार आ रहे थे। इस दौरान कार घुमाव पर डिवाइडर से टकरा कर ट्रक से टकरा गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पतार पहुंचाया है। साथ ही किसी तरह जाम खुलवाया और स्थिति को सामान्य किया।
बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाने पर तीन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान हेमंत, रोहित, दीपक के रूप में हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। जबकि घायल का उपचार चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
