उत्तराखंड
उत्तराखंड में यहां नदी पर बना पुल भरभराकर गिरा, मचा हड़कंप…
उत्तराखंड में हो रही बारिश जमकर तबाही मचा रही है। बारिश के चलते जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं इस बीच गुरूवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है की आज सुबह कोटद्वार भावर को जोड़ने वाला मालन पुल अचानक भरभरा कर गिर गया। जिससे हजारों की आबादी से संपर्क टूट गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार और पर्वतीय क्षेत्र में गुरुवार को भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह कोटद्वार भाबर का एक महत्वपूर्ण मालन पुल अचानक भरभराकर टूट गया। बताया जा रहा है कि जिसके चलते यहां आवागमन पूरी तरह से ठप है। साथ ही भाबर क्षेत्र का कई गांव से संपर्क टूट गया है।
बताया जा रहा है कि पुल टूटने से 50 हजार की आबादी का संपर्क टूट गया है। वहीं पुल टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस फोर्स मौजूद है। वहीं बारिश के बाद दुगड्डा, लैंसडौन और बैजरो की 33 सड़कों पर मलबा आने के कारण आवाजाही बाधित रही। जिससे इन मार्गों से जुड़े दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क कट गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
