उत्तराखंड
हरीश रावत ने दिया पीओके को लेकर बड़ा बयान, पीएम मोदी को दी नसीहत…
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का बड़ा बयान आया है। हरदा ने मोदी सरकार को नसीहत दी है। उन्होने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को छुड़ाना हमारा दायित्व है। इसके साथ ही उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा है।
उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने पीएम मोदी को पीओके की याद दिलाकर कहा, कि पीओके वापस लेना हमारा कर्तव्य है, कांग्रेस सरकार के दौरान संसद में इसके बारे में एक प्रस्ताव पारित किया गया था। हम समझते हैं कि मोदी जी की सरकार के एजेंडे में भी यह काम होना चाहिए। यह केवल बातों से नहीं होना चाहिए। इस समय पाकिस्तान कमजोर हालत में है, यह समय है, जब पाकिस्तान से हम पीओके ले सकते हैं।
वहीं गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस की इस मांग को मोदी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही आगामी शीतकालीन सत्र में कांग्रेस इस मुद्दे को संसद में जोर शोर से उठा भी सकती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
