उत्तराखंड
हरिद्वार एसएसपी ने किए तबादले, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। अब तबादलों की खबर हरिद्वार से आ रही है। जिले में एसएसपी ने कई दरोगाओं को इधर से उधर किया है।बताया जा रहा है कि सात दरोगाओं के तबादले किए गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने जिले के सात उप निरीक्षकों के कार्यभार में बदलाव कर दिया है। बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी आनंद मेहरा को रानीपुर कोतवाली का नया एसएसआई बनाया गया है। इसके अलावा थाना सिडकुल क्षेत्र की कोर्ट चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह रावत को बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी और एसएसपी के कैंप कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक संजीत कंडारी को कोर्ट चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं पंचायत चुनाव के दौरान हुए पथरी शराब कांड में सस्पेंड किए गए उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार को एसओ खानपुर, थाना खानपुर से अरविंद रतूड़ी को उनकी पिछली तैनाती यानी रानीपुर कोतवाली की गैस प्लांट चौकी प्रभारी के पद पर भेजा गया है। जबकि गैस प्लांट से प्रभारी अशोक कुमार और रानीपुर कोतवाली के एसएसआई अनुरोध व्यास को पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
