Connect with us

हरिद्वारः गंगा नदी में IIT के छात्र की डूबने से मौत…

उत्तराखंड

हरिद्वारः गंगा नदी में IIT के छात्र की डूबने से मौत…

हरिद्वार। आज सुबह काल DDMO हरिद्वार द्वारा एसडीआरएफ वाहिनी नियंत्रण कक्ष में सूचना दी गयी कि आईआईटी का एक छात्र चंडीघाट के पास डूब गया है। जिसके रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ की आवश्यकता है।

सूचना पर पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के हमराह एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल को रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Skis Against the Atom: The Exciting, First Hand Account of Heroism and Daring Sabotage During the Nazi Occupation of Norway - Books in PDF

एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तुरन्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। छात्र अपने दोस्तोँ के साथ यहाँ घूमने आया था। सुबह सुबह नदी में स्नान के दौरान तैरने के दौरान अचानक नदी में डूबने लगा। व देखते देखते नदी में ओझल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…

एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के उपरांत छात्र को नदी से बाहर निकाला गया व सी०पी०आर० भी दिया गया। लेकिन सभी प्रयास विफल रहे। और छात्र को नही बचाया जा सका। एसडीआरएफ टीम द्वारा छात्र को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।मृतक छात्र का नाम सिद्धार्थ (21) निवासी नागौर राजस्थान बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Lies and Weddings - (E-Book)
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top