Connect with us

Breaking: बच्चे को स्कूल छोड़ने गई मां पर गुलदार का हमला, जंगल में ले गया घसीटकर…

उत्तराखंड

Breaking: बच्चे को स्कूल छोड़ने गई मां पर गुलदार का हमला, जंगल में ले गया घसीटकर…

गढ़वाल। पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लॉक में गुलदार ने घात लगाकर एक महिला पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से इस महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का महौल बना हुआ है और स्थानीय ग्रामीण वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने के साथ गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की भी मांग कर रहे हैं।

मामला दुगड्डा ब्लाक के गोदी बड़ी गांव का है। यहां आज सुबह मंगलवार को एक महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने दुगड्डा गई थी। बताया जा रहा है कि महिला बच्चे को छोड़कर वापस लौट रही थी तो तभी गांव के पास ही गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। इसके बाद गुलदार महिला को घसीटकर झाड़ियों के पीछे ले गया। गांव के ही कुछ बच्चे दुगड्डा जा रहे थे तो बच्चों ने रास्ते में खून पड़ा देख, फिर बच्चों ने गांव को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  Legacy and the Queen : Epub Download

ग्रामीणों ने देखा की महिला का शव झाड़ियों में पड़ा था और वहीं पास गुलदार भी बैठा हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचते ही शव को झाड़ियों से निकाला गया। इस घटना को बाद गांव में गमगीन माहौल के साथ रोष भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने इस क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार का ऐतिहासिक कदम

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में बीते साल भी गुलदार ने एक मासून को अपना शिकार बनाया था। वन विभाग के साथ पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और शव का पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवाओं का संगमः डीएम की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top