उत्तराखंड
घर में सो रही बुजुर्ग महिला को उठा ले गया गुलदार, अस्पताल में तोडा दम
नैनीताल के हल्द्वानी बल्यूटी ग्राम सभा के मोरा तोक में गुलदार घर से अंदर सो रही बुजुर्ग महिला को उठाकर ले गया। जानकारी के अनुसार, मनोरा रेंज के मोरा तोक निवासी 71 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी स्व. नर सिंह शनिवार को रोज की तरह अपने घर में सोई थी घर के पहली मंजिल पर उनका परिवार सो रहा था।
गर्मी के चलते पुष्पा दरवाजा खोलकर सोई थीं। रात करीब साढ़े 10 बजे जंगल से निलककर आया गुलदार घर के अंदर घुसकर वृद्धा को उठा ले गया। महिला के चिल्लाने पर परिवार और पड़ोसी जागे। हो-हल्ला किया तो गुलदार पुष्पा देवी को घर से तीन-चार खेत नीचे छोड़कर भाग गया।
ग्रामीण और परिवारजनों पुष्पा देवी की तलाश की। एक घंटे बाद वह खेत में लहुलूहान हालत में मिली। ग्रामीण उनको किसी तरह से घर पर लाए। इसके बाद पुष्पा देवी को भुजियाघाट तक लाया गया। जहां 108 एंबलेंस से सुबह सवा चार बजे उन्हें एसटीएच पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान रविवार को बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…
मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती…
देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा…
ब्रेकिंग: मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा…
