उत्तराखंड
अवैध होटल, रिजॉर्ट पर शासन का शिकंजा, कई पर हुई कार्रवाई…
उत्तराखंड में अंकिता भंड़ारी मर्डर केस के बाद शासन-प्रशासन एक्शन में आ गया है। अब अवैध होटलों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इन पर कार्रवाई शुरु की गई है। नैनीताल में अवैध होटलों पर शिकंजा कसना शुरु हो गया है। अभी तक हुई कार्रवाई में नैनीताल पुलिस ने कई होटलों पर कार्रवाई की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल होटल एसोसिएशन की शिकायत और मुख्यमंत्री द्वारा जारी निर्देशों के बाद धारी में अवैध रुप से संचालित होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट को सील किया गया है। बताया जा रहा है कि नैनीताल में तीन होटलों को सीज किया गया है। इसके साथ ही रामनगर नैनीताल मुक्तेश्वर में भी अवैध होटलों पर कार्रवाई की गई है। धारी, धानाचुनी, मुक्तेश्वर, रामगढ, भीमताल, रामनगर, पंगूट, नैनीताल समेत अन्य हिस्सों में अवैध होटल रिजॉर्ट में ड्राइव चलाई जा रही है।
बताया जा रहा है कि अतिथि होटल में अनिमियतता पाए जाने पर 4 कमरे तो वहीं कम्फर्ट होटल एंड पीजी में अनिमियतता पाए जाने पर 2 कमरे सीज किए गए। वहीं इसके किचन और परिसर में गंदगी पाए जाने पर नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा 5000 रुपए का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त उक्त होटल एंड पीजी में कर्मचारियों का सत्यापन नहीं पाए जाने पर तल्लीताल थाना पुलिस द्वारा पुलिस अधिनियम के तहत 10000 रुपए का कोर्ट का चालान किया गया.
वहीं अर्काडिया होटल में अनिमियतता पाए जाने पर 2 कमरे सीज किए गए तथा कर्मचारियों के सत्यापन नहीं पाए जाने पर पुलिस अधिनियम के तहत 10000 रुपए का कोर्ट का चालान किया गया। जबकि होटल लेक इन वुड में अनियमितता पाए जाने पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं होटल जीवाजी में कस्टमर की आईडी न दिखाए जाने पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
