उत्तराखंड
खुशखबरीः उत्तराखंड सरकार इस योजना को शुरू करने की कर रही तैयारी, मिलेंगे इतने रुपए…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार अपने चुनावी वादों को पूरे करने की कवायद में जुटी है। इसी कड़ी में जल्द राज्य में किसानों को खुशखबरी मिलने वाली है। बताया जा रहा है राज्य सरकार किसानों को आठ हजार रुपए देने की योजना पर काम कर रही है। जिसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। जिसके पास होने पर किसानों को प्रतिवर्ष सम्मान निधि के रूप में छह नहीं बल्कि आठ हजार रुपए मिलेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तरह ही राज्य सरकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाने की कवायद शुरू कर चुकी है। इस योजना का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। जिसे कैबिनेट के सामने रखा जाएगा । अगर इस प्रस्ताव को कैबिनेट द्वारा मंजूरी मिलती है तो किसानों को हर साल छह नहीं बल्कि ₹8000 धनराशि मिला करेगी। योजना अंतर्गत सालाना ₹2000 की धनराशि दो किस्तों में दी जाएगी।
गौरतलब है भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दृष्टि पत्र में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत इस वक्त उत्तराखंड के 9.35 लाख किसानों को हर साल ₹6000 धनराशि मिलती है। लेकिन अब उत्तराखंड सरकार किसानों को और राहत देने के मूड में है। अब मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाने की तैयारी चल रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
