उत्तराखंड
उत्तराखंड में कौशल विकास विभाग से जुड़े युवाओं के लिए खुशखबरी, ट्रेनिंग के साथ मिलेगी नौकरी…
उत्तराखंड में कौशल विकास विभाग से जुड़े युवाओं के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि धामी सरकार युवाओं के लिए बड़ा कदम उठा रही है। जिसके तहत कौशल विकास विभाग अब युवाओं को रोजगार ट्रेनिंग के साथ-साथ प्लेसमेंट भी देगा। इसकी जिम्मेदारी बड़े उद्यमियों को स्किल डेवलपमेंट के तौर पर दी जा रही है। ट्रेनिंग के बाद संबंधित कंपनी को 50 प्रतिशत युवाओं के रोजगार सुनिश्चित कराने की गारंटी भी लेनी होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कौशल उद्योग योजना में हो रही गड़बड़ियों पर शिकंजा कसने और गुणवत्तायुक्त ट्रेनिंग उपलब्ध कराने के लिए सिस्टम को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि अब इस योजना में बड़े उद्योगों का साथ लिया जाएगा, साथ ही इन उद्योगों को कौशल विकास विभाग की ओर से आईटीआई उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनियों को करार के दौरान ही यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रशिक्षित युवाओं में से 50 प्रतिशत को हर हाल में रोजगार मिले।
गौरतलब है कि अब तक कौशल विकास के नाम पर सिर्फ कागज पर ही बजट खपाने की शिकायत सामने आती थी, साथ ही संस्थानों पर ट्रेनिंग देने के नाम पर करोड़ों रुपयों का बजट लुटाया जाता रहा। पिछली सरकार में स्वयं कौशल विकास मंत्री ने ही स्किल डेवलपमेंट योजना पर हो रहे बजट खर्च पर सवाल उठाए थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
