उत्तराखंड
उत्तराखंड से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खब, गोवा के लिए सीधी फ्लाइट शुरू…
उत्तराखंड से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जिलाधिकारी सोनिका ने देहरादून से गोवा एवं गोवा से सीधे देहरादून नई उड़ान सेवा का देहरादून हवाई अड्डे पर केक काटकर उद्घाटन किया है। ये नई उड़ान सेवा इंडिगो एयरलाइंस की ओर से शुरू की गई है। ये फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कई बड़े शहरों के लिए हवाई सेवाएं संचालित हो रही हैं। वहीं अब गोवा का नाम भी इसमें जुड़ गया है। अब हवाई सफर करने वाले यात्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे गोवा के लिए उड़ान भर सकेंगे। इंडिगो एयरलाइंस ने गोवा के लिए 23 मई से अपनी सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है।
बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस की यह हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को संचालित होगी। ये फ्लाइट गोवा से शाम 5.55 बजे फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं देहरादून एयरपोर्ट से शाम 6:30 बजे यह हवाई सेवा गोवा के लिए उड़ान भरेगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
