Connect with us

अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के कार्डधारकों के लिए खुशखबरी…

उत्तराखंड

अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के कार्डधारकों के लिए खुशखबरी…

Uttarakhand News: सरकार ने राशनकार्ड धारकों को बड़ा तोहफा दिया है। बताया जा रहा है कि गरीबों को मुफ्त राशन बांटने की खाद्य सुरक्षा योजना इस माह से देशभर में लागू हो गई। जिसके तहत अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत उपभोक्ताओं को मिलने वाले अनाज का अब कोई पैसा नहीं वसूला जाएगा। लेकिन ये योजना सिर्फ अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के कार्डधारकों के लिए होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Skis Against the Atom: The Exciting, First Hand Account of Heroism and Daring Sabotage During the Nazi Occupation of Norway - Books in PDF

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अंत्योदय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े कार्डधारकों को अगले साल तक निश्शुल्क राशन उपलब्ध कराया जाएगा। शासनादेश जारी होने के बाद जिला पूर्ति कार्यालय ने इस संबंध में राशन विक्रेताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। जबकि इस तरह की राहत राज्य खाद्य योजना के उपभोक्ताओं को नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nothing Is True and Everything Is Possible: The Surreal Heart of the New Russia : Free PDF Download

बताया जा रहा है कि इस माह से अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड गेहूं 13.300 किग्रा, चावल 21.70 किग्रा और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्डधारकों को प्रति यूनिट गेहूं दो किग्रा और चावल तीन किग्रा का भुगतान नहीं करना होगा। गौरतलब है कि अभी तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और अंत्योदय कार्डधारकों को सरकारी राशन का भुगतान करना पड़ता था। अब इस व्यवस्था को सरकार ने समाप्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मां के पांव गिरकर माफी मांगो, वरना होगा जिला बदर : डीएम
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top