उत्तराखंड
उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा नगद पुरस्कार…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह ने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को 25 हजार रुपए देने और मुफ्त कोर्स देने का ऐलान किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिक्षा मंत्री डा धन सिंह ने आज राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं कीं। शिक्षा मंत्री ने इस दौरान उन्होंने इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल के टॉपर्स को 2023 से 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की। उन्होंने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, प्रमाण पत्र, विद्यालयों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम एवं एडेड विद्यालयों में भी नए सत्र से किताबें मुफ्त में देने सहित अन्य घोषणाएं कीं।
शिक्षा मंत्री ने इस दौरान कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के 22050 शिक्षकों को निशुल्क टैब और नए सत्र में 400 इंटर कॉलेज में व्यवसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने के अलावा एडेड स्कूलों में भी नए सत्र से किताबें मुफ्त देने की घोषणा की।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
