उत्तराखंड
गंगोत्रीः तेज बहाव की चपेट में आए दो युवक, एक का शव बरामद…
उत्तरकाशी। आज दिनाँक 23 सितम्बर 2022 को पुलिस चौकी गंगोत्री द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि झाला गांव में देर रात्रि 02 नेपाली युवक काम से लौटते समय स्यागाड के पास गदेरा पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम HC संजय नेगी के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा नदी में संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग करते हुए झाला व बगोड़ी गांव के बीच झाला पूल से 200 मीटर पहले बहे हुए 02 युवकों से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया।
SDRF टीम द्वारा उक्त शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि अन्य युवक की सर्चिंग की जा रही है।
मृतक का विवरण:-
सन्तोष पुत्र जुद्र बहादुर, उम्र- 23 वर्ष, निवासी- ग्राम खुलाह, बाजूरा, नेपाल।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
दिल्ली में सीएम धामी से मिलीं सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी…
सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…
विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल पर जिला प्रशासन सख्त…
मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…
