उत्तराखंड
अलर्ट: वार्निंग लेबल से ऊपर बह रही गंगा,अलर्ट शुरू…
ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। पर्वतीय क्षेत्र में होने वाली वर्षा का असर मैदानी क्षेत्र से होकर जाने वाली गंगा पर भी देखा गया है। ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा को पार कर गई है, यहां गंगा चेतावनी रेखा से 28 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।
शुक्रवार की रात प्रशासन की ओर से यह अलर्ट जारी किया गया था कि अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में, रुद्रप्रयाग संगम पर 20.30 बजे 2200-2400 क्यूमेक्स का डिस्चार्ज दर्ज किया गया है। रात्रि करीब 12:00 बजे यह पानी ऋषिकेश तक पहुंचा आधी रात को ही पुलिस प्रशासन और जल पुलिस की टीम को अलर्ट कर दिया गया। टीम के सभी सदस्य त्रिवेणी घाट और आसपास क्षेत्र में पहुंचे। यहां मुनादी करके लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।
त्रिवेणी घाट ऋषिकेश गंगा जलस्तर दिनांक-14/09/2024
07:00 AM -339.78 मीटर
चेतावनी 339.50 मीटर
खतरा 340.50 मीटर
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
