उत्तराखंड
ब्रेकिंग: जनपद टिहरी के इस क्षेत्र में गिरा फोर व्हीलर,14 जान थी सवार,,

टिहरी। चमियाला – बूढ़ा केदार मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमें चालक सहित 14 लोग सवार थे। गनीमत रहीं कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुुई।
जानकारी के अनुसार पिलवा के पास बिनक्खाल से ऋषिकेश जा रहे बोलेरो वाहन (गाड़ी न0 यूके 14टीए 1379) अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खाई में गिर गया।वाहन में चालक सहित 14 लोग सवार थे, जिसमें चार बच्चे, सात महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलेस्वर में लाया गया है। सभी लोग खतरे से बाहर बताएं जा रहे हैं।
घटना के बाद से चालक प्रकाश लाल फरार चल रहा है। थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि सभी बच्चों और चार अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि पांच अन्य का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
