उत्तराखंड
राजधानी में बड़ी वारदात, चार हुए लहूलुहान, कहां, पढिये खबर…
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी से बड़ी वारदात सामने आ रही है। दून के मशहूर पल्टन बाजार में दो पक्षों के बीच विवाद की खबर है। बताया जा रहा है कि ये विवाद दुकान खाली करवाने को लेकर हुआ है। घटना में चार व्यक्तियों के सिर फोड़ दिए गए है। घायलों को दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रवि साहनी की पलटन बाजार मस्जिद के सामने दुकानें हैं। जिसमें एक दुकान का एग्रीमेंट का समय खत्म हो गया है, ऐसे में रवि साहनी ने दुकान खाली करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बड़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। देखते ही देखते किरायेदार पक्ष ने चार लोगों पर डंडे से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गए।
आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के के बयान दर्ज किए हैं। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घायलों की पहचान चुक्खूवाला मोहल्ला निवासी इंद्र तोमर, शिवालिक पुरम निवासी रवि साहनी, कारगी चौक निवासी विमलेश और संतोष यादव के रूप में हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
