उत्तराखंड
टिहरी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल…
Tehri News: पहाड़ पर दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। टिहरी से दर्दनाक हादसा हो गया है। घनसाली से मेरठ जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त (tehri road accident) हो गई। कार में चार लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मारुति स्विफ्ट डिजायर चमियाला (घनसाली) से मेरठ जा रही थी । इस दौरान रात के समय टायर ब्रस्ट होने के कारण चौकी नागणी के पास मातली बैंड के समीप कार पैराफिट से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में एक महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, वहीं सूचना पर पहुंचे नागणी चौकी पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से हॉस्पिटल भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घायलों की पहचान गोपाल (52) पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी फूलबाग कॉलोनी, गढ़ रोड मेरठ, आरती बसलियाल (29), स्वाति बसलियाल (23) और आयुष बसलियाल (18) माधवपुरम कॉलोनी, दिल्ली रोड मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
