Connect with us

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का दर्दनाक सड़क हादसे में निधन, शोक की लहर…

उत्तराखंड

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का दर्दनाक सड़क हादसे में निधन, शोक की लहर…

Cyrus Mistry dead: टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) से जुड़ी बुरी खबर आ रही है। रिपोर्टस के मुतबिक रविवार को साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया है। सड़क हादसा मुंबई से सटे पालघर में हुआ। मिस्त्री के साथ उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई है। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक संवेदना जताई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में सायरस और उनके ड्राइवर की मौत हुई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। यह सड़क हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साइरस मिस्त्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है। साइरस मिस्त्री के निधन पर सियासी और उद्योग जगत की हस्तियों ने शोक संवेदना प्रकट की है।

यह भी पढ़ें 👉  रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…

बताया जा रहा है कि इसी साल 28 जून को उनके पिता और बड़े उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था। सायरस टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। कुछ विवादों के चलते चार साल के अंदर ही उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। इसके बाद खुद रतन टाटा ने अंतरिम चेयरमैन का पद संभाला था। बाद में 2017 में एन चंद्रशेखरन को यह पद दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन सख्त, 51 मामलों का निस्तारण और 5 में एफआईआर के निर्देश…

साइरस मिस्‍त्री 54 वर्ष के थे। मालूम हो कि दिसंबर 2012 में रतन टाटा ने टाटा सन्स का चेयरमैन पद छोड़ दिया था। रतन टाटा के बाद साइरस मिस्त्री को यह जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि चार साल के भीतर ही 24 अक्टूबर 2016 में उन्‍हें भी टाटा सन्स के चेयरमैन का पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद नए चेयरमैन के रूप में एन चंद्रशेखरन को जिम्मेदारी दी गई थी। बीते 28 जून को ही साइरस मिस्‍त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top