उत्तराखंड
गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री पहुंचे टिहरी, गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां…
गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल टिहरी पहुंचे। वह यहां केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने आयोजित कार्यक्रम के तहत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह और टिहरी व उत्तरकाशी जिले के सभी विधायकों के साथ महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।
मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस रही है। वोट बैंक को बढ़ाने के अभियान के तहत भाजपा ने केंद्र की इन 9 साल की उपलब्धियों को ‘9 वर्ष उत्कृष्ट’ कार्यक्रम के तौर पर जन-जन तक पहुंचा रही है। इसी कड़ी में है गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल टिहरी पुहंचे। इस दौरान जहां उन्होंने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।
वहीं उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 9 साल में जो कार्य किए हैं, वह प्रशंसनीय हैं। ऐसे कार्य आज तक देश के किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत के हर व्यक्ति के बारे में सोचते हैं। उन सब की समस्याओं का निराकरण करने के लिए अच्छे से अच्छा काम किया है।
गौरतलब है कि नौ साल पूरे होने पर भाजपा देशभर में केंद्र के 9 साल की उपलब्धियां लोगों को गिना रही है। कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता गांव-गांव जाकर लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का बखान कर रहे है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
