उत्तराखंड
जी 20 शिखर सम्मेलन के बाद अपने वतन लौटे विदेशी डेलीगेड्स ने लिखा पत्र, कही ये बात…
उत्तराखंड में हुए जी 20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद वापस लौटे विदेशी डेलीगेड्स ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया है। विदेशी डेलीगेड्स उत्तराखंड सरकार की व्यवस्थाओं से काफी खुश नजर आए हैं। उन्होंने टिहरी पुलिस को पत्र भेजकर हौसला अफजाई की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में जी20 सम्मेलन में अमेरिका, जापान समेत विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल ने शिरकत की थी। जी20 शिखर सम्मेलन से विदेश लौटने के दौरान रशियन डेलीगेड्स अचानक मुनी की रेती थाना विजिट करने पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने पुलिस के काम करने की कार्यशैली को भी समझा था। अब अपने वतन लौट डेलीगेड्स ने टिहरी पुलिस को पत्र भेज उनके पुख्ता इंतजाम और मधुर व्यवहार की जमकर प्रशंसा की है।डेलीगेड्स द्वारा पुलिस को भेजे गए पत्र मुख्यालय को भेज दिए गए हैं। जिससे डेलीगेड्स के साथ ड्यूटी करने वाले पुलिस अधिकारी को रिवॉर्ड मिल सके।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…
19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी
