Connect with us

देहरादून से दिल्ली रुट पर पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू, ये है किराया…

उत्तराखंड

देहरादून से दिल्ली रुट पर पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू, ये है किराया…

Uttarakhand News: अगर आप देहरादून से दिल्ली जाने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देहरादून से दिल्ली रुट पर पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। अब यात्री इन बसो से आरामदायक सफ़र कर सकेंगे। उत्तराखंड परिवहन निगम को देहरादून से दिल्ली मार्ग पर चलाने के लिए पांच इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शासन ने एक साल में 610 इलेक्ट्रिक बस चलाने का टारगेट रखा है। यह बसें सुपर लग्जरी श्रेणी की हैं, जिसमें आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जर, रीडिंग लाइट और अधिक लेग स्पेस है। इन बसों में इंजन ना होने के कारण वाहनों से कोई आवाज़ भी नहीं निकलती है।

यह भी पढ़ें 👉  Lost Girls: An American Mystery: An Examination of the Lives of the Victims of the Gilgo Beach Serial Killer – Explore the Story Behind the Case as the Trial Unfolds - Review

बताया जा रहा है कि एक बस की क्षमता 45 यात्रियों की है।यह बस चार्जिंग होने के बाद लगभग 300 किलोमीटर तक चल सकती है। बस का किराया वॉल्वो बस जितना यानि करीब 888 रुपये होगा। रिपोर्टस की माने तो लम्बी दूरी के रूट पर दिल्ली-देहरादून के बीच चलने वाली यह पहली बस है रूट के बीच में 4 जगह चार्जिंग प्वाइंट लगे है।

यह भी पढ़ें 👉  Paddy on the Hardwood: A Journey in Irish Hoops - Ebook PDF

गौरतलब है कि अभी तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन देहरादून शहर के भीतर सिटी बसों के रूप में ही हो रहा था। अब लंबी दूरी के मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में उत्तराखंड अग्रणी राज्यों में आ गया है। बताया जा रहा है कि अगर इन पांच बसों का संचालन सफल होता है, तो आने वाले समय में राज्य के अंदर और अंतरराज्यीय मार्गों पर 50 और इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Al-Ghazali on Invocations and Supplications : Book Read
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top