उत्तराखंड
दर्दनाक सड़क हादसे में पांच साल के भतीजे सहित चाचा की मौत, छः लोग घायल…
Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नही रहा है। बड़ा हादसा हरिद्वार में हो गया है। यहां तेज रफ्तार बाइक की लक्सर रुड़की मार्ग (Laksar Roorkee Road) पर आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 5 वर्षीय बच्चे और एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जो चाचा भतीजे बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक बालक की मां सहित छह लोग घायल हो गए है। जिससे गांव में मातम पसर गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक युवक अपनी भाभी और अपने भतीजा भतीजी के साथ लक्सर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक कुआं खेड़ा के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी भाभी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मृतक रुड़की के बेलड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनका पूरा परिवार लक्सर से एक शादी समारोह से घर लौट रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग देहरादून व लक्सर के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर सवार देहरादून निवासी अनुज, उसकी पत्नी अनु और उसकी साली ज्योति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर (Higher Center Rishikesh Refer) किया गया है। तीनों बाइक सवार से लक्सर के प्रीतपुर गांव में जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि घायलों का उपचार चल रहा है तो वहीं पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बेलड़ा गांव में मातम छाया हुआ है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
