Connect with us

सोनप्रयाग: भूस्खलन में पांच लोगों की मौत, तीन घायल…

उत्तराखंड

सोनप्रयाग: भूस्खलन में पांच लोगों की मौत, तीन घायल…

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अतिवृष्टि के कारण सोनप्रयाग के पास हुए भूस्खलन के मलबे में दबने से 05 लोगों की मौत हो गई, जबकि 03 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि सोनप्रयाग से लगभग 01 किमी गौरीकुंड की तरफ भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं। जो कि गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग आ रहे थे। सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व डीडीआरएफ ने मौके पर रेस्क्यू शुरू किया।

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू के दौरान देर रात्रि को घटनास्थल से 03 व्यक्ति घायल अवस्था में निकाले गए और 01 अचेत अवस्था में मिला। जिसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। रात के समय खराब मौसम व लगातार मलबा-पत्थर आने के कारण रेस्क्यू टीमों को अभियान में दिक्कतें आई, जिसके कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा था।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मंगलवार तड़के रेस्क्यू टीमों ने दोबारा रेस्क्यू शुरू किया। जहां 02 महिला और 01 पुरूष अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। इसबीच एक और महिला अचेत अवस्था में मिली, उसे भी डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। हादसे में मृतकों की संख्या 05 हो गई है।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन से बाधित मार्ग पैदल आवागमन के लिए खुल गया है। सुरक्षा बलों की देखरेख में यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है।

मृतकों का विवरण
1. गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पो0 राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
2. दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
3. तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
4. भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष।)
5. श्रीमती समनबाई पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)

घायलों का विवरण
1. जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष)
2. मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष)
3. छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष)

यह भी पढ़ें 👉  धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top