उत्तराखंड
उत्तराखंड के पांच डीएम का उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार 2022 के लिए चयन…
Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार अच्छे कार्यों के लिए जिलाधिकारियों को सम्मानित करने वाली है। उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार 2022 के लिए सूची तैयार कर ली गई है। बताया जा रहा है कि शासन द्वारा जिलों में उत्कृष्ट कोटि का कार्य करने वाले 5 जिला अधिकारियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासन द्वारा इस साल नैनीताल के जिला अधिकारी धीराज गर्ब्याल, हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी आशीष चौहान, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना को उत्कृष्ट जिलाधिकारी पुरस्कार 2022 दिया जाएगा। ये सम्मान 25 दिसंबर को राज्यपाल के हाथों दिया जाएगा। जिसके आदेश जारी किए गए है।
बताया जा रहा है कि 25 दिसंबर को राज भवन ऑडिटोरियम देहरादून में 11 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारियों को राज्यपाल द्वारा ये पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
